पहली बार समूह में महिलाओं ने किया रक्तदान

0
379

बक्सर खबर। महिला विकास मंच एवं युवा शक्ति सेवा संस्थान ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह पहला मौका रहा जब शहर में महिलाओं ने समूह बनाकर रक्तदान का हौसला दिखाया। महिला विकास मंच की अध्यक्ष रंजन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष हनी  जायसवाल ने मिलकर इसकी तैयारी की थी।

रविवार को पुराना अस्पताल में स्थित रक्त बैंक तक जुलूस की शक्ल में महिलाएं पहुंची। लगभग 9 सदस्यों ने रक्तदान किया। वही  सोशल मीडिया पर इस संदेश को देखकर सुमति पांडे स्वयं रक्तदान के लिए पहुंची। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी, रेडक्रास के अध्यक्ष आशुतोष सिंह एवं युवा शक्ति संस्थान के संयोजक रामजी सिंह उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here