‌‌‌ओवरब्रिज नहीं तो वोट नहीं, जलाया रेलमंत्री व सांसद का पुतला

0
390

बक्सर खबर। ईटाढी रेलवे क्रासिंग पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण हो। इस मांग को लेकर अब जिले के गैर राजनीतिक मंच ने आवाज उठाई है। आज शनिवार को ओवरब्रिज प्रयासरत समिति के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। युवाओं ने इटाढी रेलवे क्रासिंग के समक्ष रेलमंत्री पियुष गोयल, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला जलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व जगजीत कुमार भट़ट एवं संचालन प्रभाकर मिश्रा ने किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आशुतोष दुबे ने कहा कि अब तक जो भी जानकारी स्थानीय सांसद द्वारा दी गई। वह पूरी तरह गलत है। ओवरब्रिज के निर्माण की दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। न तो स्थल का निरीक्षण हुआ न ही डीपीआर बना है। जो भी राजनीतिक आश्वासन मिले व झूठ हैं। रेलवे और पथ निर्माण विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सर्वजीत कुशवाहा, गौतम पाठक, रामनरायण, पियूष कुमार, सुनील कुमार, सोनू, मुन्ना कुमार व लल्लू यादव आदि शामिल रहे।

add विज्ञापन

सांसद को देने होगी सफाई
बक्सर खबर। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर आंदोलन तेज करने वाले युवाओं का कहना है कि हमने विभाग से पत्राचार किया है। वहां से यही जानकारी मिली है। निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जबकि इससे पूर्व रेलवे के अधिकारी तथा स्थानीय सांसद के स्तर से कई दावे किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले बताया गया था। जिले में चार जगह, चौसा, बक्सर, डुमरांव व रघुनाथपुर में ओवरब्रिज निर्माण का मुआयना किया गया था। चौसा में फिलहाल काम चल रहा है। पुल खडा हो चुका है। लेकिन, आवागमन के लिहाज से यह कब चालु होगा। यह कहा नहीं जा सकता। क्योंकि पुल को पथ से जोडने की दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है। हालाकि इस बार यह नारा दिया जा रहा है। ओवरब्रिज नहीं तो वोट नहीं। शायद इसका कुछ असर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here