नंदन की घटना पर विपक्ष कर रहा है गंदी राजनीति : निराला

0
626

बक्सर खबर : मंत्री संतोष निराला ने नंदन की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया शनिवार को व्यक्त की। नंदन की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा वहां राज्य के मुख्यमंत्री पर हमला हुआ। इसकी निंदा होनी चाहिए। लेकिन ने विपक्ष ने गंदी राजनीति कर घटना का दूसरा रंग दिया है। बिहार जानता है। दलितों के उत्थान के लिए जो नीतीश कुमार ने किया है। वैसा किसी ने नहीं किया। वह दलित हित की बात सोचने वाले सबसे बड़े नेता हैं।

विज्ञापन

उनके आगमन से नंदन में विकास हुआ। भले ही एक दो वार्ड में हुआ हो। लेकिन वहां जो घटना उनके साथ हुई। वहां जायज नहीं थी। ऐसी घटना की निंदा करने की बजाय नंदन को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। हम इसकी आलोचना करते हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। बावजूद इसके कुछ लोग गंदे बयान दे रहे हैं और समाज को जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here