मनाया गया स्वामी जी का जयंती सप्ताह

0
140
बक्सर खबर : बाल विकास केन्द्र हितन पडरी के प्रांगण में शुक्रवार को नेहरु युवा केन्द्र और रजनीकात फाउडेशन के बैनर तले स्वामी विवेकाननद की स्मृति में सभा का आयोजन किया गया। संचालन अभाविप के प्रदेश कार्यकारी सदस्य  प्रशांत राय ने किया। मुख्य अतिथि गिरिश च० त्रिपाठी  सह प्राचार्य बाल विकास केन्द्र के प्रचाय ने कहा स्वामी  जी का सपना था कि भारत फिर से विश्व गुरु बने। संजय उपाध्याय  ने बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताया। विणा त्रिवेदी ने कहा स्वामी विवेकानंद के नाम का सही अर्थ एवं विवेक पूर्ण कर्मो की बात बताई।

नेहरु युवा केन्द्र  के जिला समन्वय  ने कहाँ  कि विवेकानंद जी कहते थे कि उठो जागो रुको नहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमे  प्रथम स्थान खुशी  कुमारी, 2 अनुषका कुमारी , 3 रमन उपाध्याय,  4 अपराजिता कुमारी,  5 त्रूषि मिक्षा को पुरस्कार  दिया गया। मौके पर आदर्श युवा आदर्श युवा क्लब के द्वारा सिलाई- कटाई प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र  वितरण 32 किशोरियों और युवतियों के बीच किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोला, प्रमोद यादव, वंदना, सिखा कुमारी, पूजा कुमारी,  राधा कुमारी,  विकाश त्रिपाठी व नितेश उपाध्याय का सहयोग रहा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here