चौसा में बेपटरी हुई अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन लाइन का परिचालन ठप

0
1131

बक्सर खबर। पटना की तरफ जा रही अपर इंडिया एक्सप्रेस आज रविवार की दोपहर बेपटरी हो गई। यह हादसा चौसा स्टेशन के पूर्वी केबीन 77 बी के पास हुआ। उस वक्त 11:49 बज रहे थे। हुआ कुछ यूं कि उद्यानआभा एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। 13120 डाउन लूप लाइन में खड़ी थी। उसके गुजर जाने के बाद गाड़ी बक्सर की तरफ रवाना हुई। इंजन से तीसरी बोगी धड़ाम की आवाज के साथ बेपटरी हुई। संयोग था गति धीमी थी। लोग चिल्लाने लगे। इंजन पास में था।

मौके पर खड़ी ट्रेन और वहां जमा भीड़

चालक ने लोगों की आवाज सूनी और झटका भी महसूस किया। तुरंत गाड़ी का ब्रेक लगाया। तब तक चौथा डब््बा भी नीचे उतर चुका था। लेकिन इस बीच कोई हताहत नहीं हुआ। स्टेशन मास्टर मंसूर आलम के अनुसार सभी यात्री सकुशल हैं। ऐसा क्यूं और कैसे हुआ। यह पूछने पर पता चला कि यहां काम चल रहा था। इसी बीच पहिया पटरी से नीचे उतर गया। हालाकि बचाव कार्य चल रहा है। अनुमान है कि दोपहर ढ़ाई बजे तक आवागमन सामान्य हो जाएगा। वैसे फिलहाल डाउन लाइन का परिचालन बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here