उफ : पल भर में ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, सदमे से मां बेहोश

0
2185

बक्सर खबर। आईटीआई मैदान चरित्र बन के पास आज शुक्रवार की दोपहर दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। बाइक सवार पति-पत्नी शहर से नई बाजार की तरफ जा रहे थे। बस से आगे निकलने के दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली में बाइक का हैंडल टकरा गया। गाड़ी असंतुलित हो गई पति-पत्नी सड़क पर जा गिरे। मां की गोद में 1 साल की बच्ची थी। जो ट्रैक्टर के पास जा गिरी। ट्रैक्टर वाले ने गाड़ी में ब्रेक नहीं लगाया। मासूम बच्ची उसके पहिए के नीचे आ गई। जिसने भी यह दर्दनाक मंजर देखा सबकी आंखें छलक गई।

नया बाजार में लगा जाम

बच्ची की मां को लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया क्योंकि वह सदमे से बेहोश हो गई।अस्पताल के सूत्रों ने बताया शारदा देवी पति विमलेश कुमार कमरपुर गांव की रहने वाली हैं। वह अभी भी बेहोश है। वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने आईटीआई के पास बक्सर चौसा पथ को जाम कर दिया है। मौके पर नगर थाने की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। वहीं दूसरी बक्सर कोचस मार्ग बंद होने के कारण नया बाजार का मुख्य मार्ग जाम हो गया है। सूचना के अनुसार ट्रैक्टर पर ईट लदी थी। घटनास्थल के पास चालक अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है।

दुर्घटना के बाद बिलखते परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here