‌‌‌मूर्ति विसर्जन में हीरो से लेकर द्वारिका तक पर प्राथमिकी

0
622

बक्सर खबर। मूर्ति विसर्जन को लेकर रामरेखा घाट पर हुए विवाद के बाद तीस लोगों को नामजद किया गया है। सूचना के अनुसार निबंधन पदाधिकारी द्वारा लगभग तीन सौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जिसमें सर्वाधिक लोग खलासी मुहल्ला के हैं। प्राथमिकी में हीरो जैक्शन, चीनु चौधरी, जनु, सोनू, मुन्ना, छठु चौधरी, गोरख,

पप्पू, चंदन चौधरी, विरज, राजा, बबुली, जय प्रकाश, रामजी चौधरी, दिलीप चौहान, वीरू चौधरी, विक्की, द्वारिका, फागु, रामेश्वर, नंदू आदि को नामजद किया गया है। हालाकि यह सभी लोगों के नाम नहीं हैं। वैसे अज्ञात लोगों की सूची बहुत लंबी है। इसको लेकर शहर में कई तरह कि चर्चाए चल रही हैं। लेकिन, कानून तोड़ने का खामियाजा तो किसी न किसी रुप में झेलना ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here