‌‌चौगाई की घटना गोलीबारी नहीं, जांच में पता चला है दुर्घटना

0
976

बक्सर खबर। चौगाई की घटना गोलीबारी नहीं दुर्घटना है। यह बात पुलिस की जांच में सामने खुलकर आई है। आपको बता दें कि गुरुवार की देर शाम चौगाई में विपिन मिश्रा घायल हुए। लोगों ने सूचना दी। अपराधियों ने गोलीमार दी है। मुरार पुलिस पहुंची और जांच शुरू हुई। कुछ स्थानीय प्रतिनिधि भी यही कह रहे थे। अपराधियों ने विपिन को गोली मारी है। घायल को शरीर पर कई जगह चोट आई थी। जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछने पर लोगों ने कहा गोली लगने के बाद वह बाइक से गिरा होगा। जिसमें चोट आई होगी। लेकिन, इसी बीच यह पता चला कि यह गोलीबारी नहीं दुर्घटना है। क्योंकि उसका एक पीड़ित और है। जिसका नाम सुनील है। संयोग से वह भी अस्पताल में उपचार कराकर घर लौटा था।

पुलिस ने उस युवक की तलाश शुरू की। वह सामने आया तो बताया कि घायल दवा दुकान पर काम करने वाले विपिन बाइक से जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से एक और बाइक सवार आया। जिसने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गिर पड़े। दूसरा व्यक्ति उठकर भाग चला। उनको गंभीर चोट आई थी। मैं भी साइकिल से जा रहा था। लगा मुझे भी चोट आएगी। मैं साइकिल लेकर गिर पड़ा। चेहरे पर हल्की चोट आई। अस्पताल गया तो वहां से दवा लगाकर उन लोगों ने कहा घर जाओ। चोट हल्की है। मैं घर चला गया। वहीं दूसरे लोगों ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। जब सुनील का बयान आया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। हालाकि घायल विपिन की हालत गंभीर थी। इस लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया था। यह जानकारी डुमरांव के डीएसपी केके सिंह ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here