बाढ़ के पानी में डूबने से एक की मौत

0
913

बक्सर खबर। बनारपुर गांव में डूबने से आज मंगलवार को अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह चौसा प्रखंड के खिलाफतपुर गांव का रहने वाला था। सूचना के अनुसार राजेंद्र मुसहर तीन लोगों के साथ बनारपुर गांव समीप थर्मल पावर प्लांट क्षेत्र में ईंधन की लकड़ी चुनने गया था। लकड़ी चुन वापस आने के क्रम में बाढ़ का पानी पार कर रहा था। इतने में वह डूबने लगा। साथ गए लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन स्वयं भी डूबने लगे। जिसके कारण वे पीछे हटे। ऐसे में राजेंद्र को बचा नहीं जा सका। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची।

शव को पानी से निकालने के बाद पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल भेंजा गया। वही बी डीओ अशोक कुमार द्वारा परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार व कबीर अंत्येष्ठि के तहत मदद का आश्वासन दिया। सीओ नवलकांत ने आपदा के तहत चार लाख मुआवजा देने की बात कही। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि राजेन्द्र पिछले कई वर्ष से बनारपुर गांव में रह रहा था। यह हादसा आज दोपहर के वक्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here