होली की शाम आपसी विवाद में एक ही गांव के 22 घायल

0
4012

– छह को बेहतर उपचार के लिए किया रेफर
बक्सर खबर। होली की उमंग में सराबोर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। नए कपड़े पहन कुछ आनंद ले रहे थे। कुछ इसकी की आड़ में बदसलूकी कर रहे थे। नतीजा दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुल 22 लोग घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना के बलरामपुर गांव की है। सूत्रों के अनुसार छह लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल से सोमवार की रात रेफर कर दिया गया।

-अस्पताल में बैठी घायल युवतियां व परिजन

दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर शराब पीकर विवाद करने का आरोप लगा रहे थे। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक युवतियां और महिलाएं भी घायल हुई हैं। रात के वक्त अस्पताल पहुंचे पत्रकारों को पता चला कि एक पक्ष से प्रिंस यादव, अक्षय कुमार, कमलेश, विमलेश, प्रदुम्न, इंदू व ज्योति को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मदन सिंह, ददन सिंह, आशीष, महेन्द्र, रोहित, चंदन, राहुल, पिंकू, गोविंद, ईशा, ज्योति, नीकिता, साधना आदि को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here