दो लोगों के झगड़े में निर्दोष किशोर को लगी गोली

0
3565

-पुलिस ने कहा कोई गिरफ्तार नहीं
बक्सर खबर। सिकरौल थाना के परमेसरपुर गांव में सोमवार की रात नौ बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। बात यहां तक पहुंच गई कि गोली चलने लगी। संयोग से उसी वक्त दूध लेकर घर लौट रहा छोटू शर्मा (16) पुत्र विन्ध्याचल शर्मा गोली की जद में आ गया। गोली उसकी जांघ में लगी है।

पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। घायल को अस्पताल भेजने के बाद छापामारी की गई। लेकिन, ऐसा करने वाले पहले ही फरार हो गए थे। उनकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अजीत कुमार और दूसरे गांव के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here