दो अगस्त को मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं नाम

0
845

बक्सर खबर। वैसे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए दो अगस्त अर्थात रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। वे अपने बूथ पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर का लाभ वे लोग भी उठा सकते हैं।

जो दूसरे प्रदेश से लॉकडाउन के दौरान आए हैं। उनका यहां की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है। यह अभियान सभी नए मतदाताओं का नाम जोडऩे के लिए है। यहां एक बात और ध्यान रखने योग्य है। अगर आपके पास आधार कार्ड हो। तो उसकी प्रति साथ लेकर जाएं। क्योंकि मतदाता सूची में नाम जोडऩे के साथ आधार कार्ड का नंबर भी उसमें जोड़ा जाना है। इसकी जानकारी आपको बूथ पर मौजूद बीएलओ से प्राप्त हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here