जिले में 81 पॉजिटिव मिले, कुल संख्या हुई 1126

0
5171

-एक दिन पहले तक ठीक हुए 613, सक्रिय रोगी 432
बक्सर खबर। जहां एक मरीज मिला। वहां दूसरे मरीज का मिलना लगभग तय है। यह स्थिति है फिलहाल जिले की। आज रविवार को जारी समेकित रिपोर्ट के अनुसार कुल 81 लोगों पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से जिले में अब तक कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या 1126 पहुंच गई है। वैसे एक दिन पहले अर्थात 1 अगस्त को सक्रिय रोगियों की संख्या 432 थी।

ठीक होने वालों की संख्या 613 थी। आज जो रिपोर्ट सामने आयी है। उसमें दो जगह स्थिति विस्फोटक है। डुमरांव का पुराना भोजपुर और बक्सर शहर का सोहनी पट्टी इलाका। यहां डाकघर में कई लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जिले के सभी प्रखंड़ों में संक्रमित लोग मिले हैं। जहां पूर्व की जांच में संक्रमित लोग मिले थे। पूरी सूची यहां संलग्न है। आप उसका अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here