‌‌‌मनाई गई राजेन्द्र बाबू की जयंती

0
147

बक्सर खबर : देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की 133 जयंती रविवार को मनाई गयी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं राजनीतिक दलों द्वारा राजेन्द्र बाबू को याद किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में भी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व संचालन संजय पांडेय ने किया। वक्ताओं ने कहा राजेन्द्र बाबू स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में एक थे। 1914 की बाढ़ में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पीड़ित लोगों की सेवा के लिए बहुत काम किया। जब 1934 में भूकंप आया। वे जेल में थे।

दो वर्ष बाद जब वे बाहर आए तब भी लोगों की सहायता के लिए चंदा एकत्र करने में जुट गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय, कामेश्वर पांडेय, त्रिलोकी मिश्रा, रवि कुमार सिन्हा, राजारमण पांडेय, रमाकांत चौबे, गंगा विशुन राम, अंशु तिवारी, रामप्रसन्न द्विवेदी, संजय दुबे, अनुराग, गुप्तेश्वर चौबे, जमाल अली, निशांत कुमार, त्रियोगी, नन्दू उपाध्याय, श्रीमन राय, रविशंकर राय, द्विवेदी दिनेश, रामस्वरुप अग्रवाल, तौकीर हसन, सुरेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here