अब पांडेयपट्टी में चली गोली, घायल हुआ रेफर

0
4969

बक्सर खबर। शहर से सटे पांडेयपट्टी में आज मंगलवार की रात गोली चली। गोली कैसी चली और किसने चलाई। इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूचना के अनुसार संजय चौधरी (45)पुत्र रामदेव चौधरी पांडेय पट्टी के रहने वाले हैं। वे अपने ही मुहल्ले में किसी के घर गए थे। जहां उनके पर गोली चली और वे घायल हो गए। इसकी सूचना पहले नगर थाने को मिली। पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई की। साथ ही संबंधित मुफस्सिल थाने को भी इसकी सूचना दी।

इस बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर उपचार के लिए घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार संजय को गोली चेहरे के पास लगी है। घटना की क्या वजह है? पूछने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा कारण का पता नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। वहां मौजूद लोग भी इस बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here