अब बक्सर के आजू-बाजू होंगे दो एम्स अस्पताल

0
1423

बक्सर खबर। बक्सर के लिए खुशखबरी है। इसके आजू-बाजू अब दो एम्स अस्पताल होंगे। एक एम्स जो पटना के पास बनकर तैयार है। दूसरा बनारस का सद सुदंर लाल अस्पताल। जिस आम तौर पर लोग बीएचयू का अस्पताल भी कहते हैं। केंद्र सरकार ने यह तय किया है। बनारास हिंदू विश्व वद्यिालय के मेडिकल कालेज को एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए शनिवार को वहां एक अहम बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के बीच हुई एक करार हुआ। जिसमें बताया गया कि टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल की शाखा प्रारंभ हो गयी है। मई से इसका ओपीडी चालू हो चुका है। रेलवे अस्पताल लहरताला को टाटा मेमोरियल के ो सुपुर्द कर दिया गया है। जहां इसका सफल संचालन हो रहा है। कैंसर अस्पताल का नया भवन बीएचयू परिसर में बन रहा है। जो दिसम्बर 2018 तक प्रारंभ हो जाएगा।

बक्सर को मिलेगा सीधा लाभ
बक्सर खबर। बनारस में विकसित हो रहे कैंसर अस्पताल तथा एम्स की तर्ज पर विकसित हो रहे सर सुदंर लाल अस्पताल का सीधा लाभ बिहार के बक्सर, भभुआ और सासाराम जिले को मिलेगा। जो लोग गंभीर बीमारी होने पर दिल्ली जा रहे थे। उन्हें आसानी से उपचार उपलब्ध हो सकेगा। वैसे अच्छे सरकारी अस्पतालों का बहुत बुरा है। क्योंकि खस्ताहाल में कोई जाना नहीं चाहता है। जो अच्छे हैं वहां मरीजों के लिए जगह ही नहीं है। वैसे मोदी सरकारी ने यह अच्छी पहल की है। इसके लिए शनिवार को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रांगण में स्वास्थ विभाग भारत सरकार एवं शिक्षा विभाग भारत सरकार का सयुक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वास्थ््य मंत्रालय से स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा , स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे , उत्तर प्रदेश की मंत्र अनिप्रय अनुप्रिया पटेल वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावेडकर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ,केंद्रीय मंन्त्री भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here