निरंजनपुर में बात-बात पर ठायं-ठायं

0
777

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के सामने स्थित निरंजनपुर इलाका अक्सर ठायं-ठायं की आवाज से गूंजने लगता है। शनिवार को यहां फिर गोलीबारी की घटना हुई। वजह मामूली, बाइक चलाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। लेकिन, शाम होते-होते गोलीबारी हुई।

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिर्फ दहशत फैलाने की गरज से ऐसा किया गया। पूछने पर थानाध्यक्ष ने शिकायत मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है। क्या दोनों तरफ से शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, ऐसी बात नहीं है। एक प्राथमिकी हुई है। जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here