‌‌‌दुनिया के लिए राहत की खबर : धरती से नहीं टकराएगा एस्टेरॉयड

0
404

बक्सर खबर। पृथ्वीवासियों के लिए राहत की खबर है। नासा द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब यह तय हो गया है कि एस्टेरॉयड (स्पेस रॉक) पृथ्वी से नहीं टकराएगा। आज रात में वह पृथ्वी के दूर से निकल जाएगा। एक बार फिर यह माना जा रहा है कि धरती वासी लकी हैं। तभी तो यहां मानव प्रजाति जीवित है। ताजा जानकारी के अनुसार हमारी तरफ बढ़ रहे दोनों एस्टेरॉयड देर रात 3॰4 मिलियन मील की दूरी से गुजर जाएंगे। जारी सूचना के अनुसार रात 11:42 में पहला तथा उसके कुछ समय बाद दूसरा टुकड़ा गुजरेगा।

अब तक के इतिहास में यह सबसे कम दूरी होगी। इससे पहले जो भी धूमकेतु टकराने से बचे हैं। वे इससे अधिक दूरी से गुजरे हैं। इस पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक पिछले दो वर्ष से लगातार नजर बनाए हुए थे। 2100 मीटर लंबे इस टुकड़े को दुबई की उंची इमारत बुर्जखलिफा के भी बड़ा आंका गया है। इसकी गति इतनी तेज है कि अगर यह टकराता तो उस हिस्से से मानव जाति का अंत हो जाता। फिलहाल उसकी गति और दिशा देखकर सबने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here