‌‌‌ससुराल में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

0
2339

बक्सर खबर। चार माह पहले जिस युवती की शादी मुरार थाना के नचाप गांव में हुई थी। उसने शनिवार की रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी भनक पास के कमरे में टीवी देख रहे पति को सबसे पहले लगी। उसने पुलिस को सूचना दी। मुरार थाने की टीम पहुंची तो पंखे से लटक रहे शव को उतारा गया। बीस वर्ष की किरण ने फांसी क्यूं लगाई। यह जानने के लिए पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पति से पूछताछ शुरू की। धनंजय महतो ने बताया हम दोनों घर में अकेले थे। मां और दो भाई आरा गए थे। वहां मां का ऑपरेशन हुआ था। भोजन करने के बाद हम दोनों अपने कमरे थे। वह दूसरे कमरे में चली गई। मैं टीवी देखता रहा। बहुत देर हुई तो मैं उसका हाल लेने दूसरे कमरे गया। तो देखा वह पंखे से लटक गई थी।

पति का कहना है 25 मई को ही हमारी शादी हुई थी। हम लोग अच्छी तरह रह रहे थे। इस बीच वह अपने किसी ममेरे भाई से बात करती थी। एक बार उसने कुछ आपत्ती जनक मैसेज भेजा था। मैं सवाल किया तो वह नाराज रहने लगी। कल फांसी लगाने से पहले उसने अपने पिता से बात की थी। वे ही बताएंगे। उसने क्या कहा। लेकिन, मुझसे मायके जाने का जिद कर रही थी। उसने बताया कल लोग लेने आएंगे। वहीं दूसरी तरफ यह खबर सुनने के बाद धनंजय महतो की मां भी आरा से वापस आ गई। घर में बहू की लाश देख वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसका खाट से उठना संभव नहीं था। क्योंकि उसका ऑपरेशन एक दिन पहले ही हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। अब ससुराल पक्ष का इंतजार किया जा रहा है। अगर वे शिकायत देते हैं तो पुलिस उनकी प्राथमिकी दर्ज करने को बाध्य होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here