नए साल का तोहफा कोरानसराय को मिलेगा प्रखंड मुख्यालय दर्जा

0
534

बक्सर खबर:डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय पंचायत को प्रखंड मुख्यालय का दर्जा मिलेगा। इसको लेकर डुमरांव बीडीओ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनीधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें प्रखंड कार्यालय के प्रारूप पर चर्चा की गई। जिसमें आठ पंचायतों को शामिल किए जाने के बारें में जानकारी दी गई। जैसे ही पंचायतों की नाम के बारे में बताया गया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनीधियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गतिरोध को देखते हुए बीडीओ ने बैठक को स्थगित कर दिया। बैठक में कोरानसराय के मुखिया प्रतिनिधी सुमित गुप्ता, मुखिया मठिला देवेन्द्र सिंह, सुबहान अंसारी, संतोष सिंह समेंत दर्जनों मुखिया व बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।
कहते है बीडीओ
बीडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि अटांव व मठिला के जनप्रतिनीधियों ने कुछ टेकनिकल समस्या को लेकर विरोध किया है। जिससे बैठक स्थगित हो गई। अगले महिने बैठक कर समस्या को निदान कर कोरानसराय को प्रखंड का दर्जा देने का अंतिम प्रारूप दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here