नीम के पेड़ से निकला दूध, चमत्कार समझ लोगों की जुटी भीड़

0
1191

बक्सर खबर। धनसोई थाना के लालाचक गांव में रविवार की सुबह यह खबर फैली कि नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है। गांव के पूरब काली मंदिर के पास जो वृक्ष है। उससे दूध की धारा फूट पड़ी है। जिसने भी सूना उसे देखने पहुंच गया। पूरे दिन उसको लेकर कौतूहल का विषय बना रहा। लोगों ने वहां से इसकी सूचना बक्सर खबर को दी। एक वीडियो भी युवाओं ने उपलब्ध कराया है। जिसका लिंक इस खबर के साथ दिया गया है। उसे आप देख सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह किसी चमत्कार से कम नहीं। इस लिए लोग इसे देखने जमा हो रहे हैं। आखिर नीम के पेड़ से दूध कैसे निकल सकता है? यह जानने के लिए बक्सर खबर ने डुमरांव कृषि कालेज के वैज्ञानिक डा. रेयाज अहमद से संपर्क किया।

उन्होंने बताया जब नीम का पेड़ बहुत पुराना हो जाता है। तब ऐसे लक्षण देखने में आते हैं। ऐसा माना जाता है वह पेड़ अब अंतिम सांसे ले रहा है। ऐसा पुराने पेड़ों के साथ ही होता है। अगर वैसे वृक्ष को लोग बचाना चाहें तो उस जगह की छाल को छुरी अथवा तेज धार वाले औजार से खूरच दें। जहां से दूध निकल रहा है। साथ ही जड़ के आस-पास गोबर, नीम की छाल अथवा अन्य पदार्थ जो उसे पोषण देते हैं। उसको डाल देना चाहिए। ऐसा करने से पेड़ को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा इसे चमत्कार नहीं कहा जा सकता है। यह पेड़ की अपनी स्वभाविक क्रिया है।
आप देख सकते हैं इसका वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here