नंदन पर शुरू है राजनीतिक संग्राम राजद के पहुंचे आठ विधायक

0
827

बक्सर खबर: विकास समीक्षा यात्रा के दौरान नंदन में मुख्यमंत्री के काफिला पर हमले के बाद पुलिस द्वारा ग्रामीणों की गिरफ्तारी से शियासत तेज हो गई है। नंदन गांव आरोप प्रत्यारोप का अखाड़ा बन गया है। बुधवार को राज के आधा दर्जन विधायकों ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। राजद नेताओं के सामने गांव के लोगों व महिलाओं ने अपना दुखड़ा खुलकर सुनाया। लोगों का आरोप था कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले बाद से अबतक पुलिस गांव के 37 के आस पास महिला पुरूषों व बच्चें-बच्चिों को उठा ले गई है। खासकर दलित बस्ती की महिलाओं ने विधायकों की टीम के सामने पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाए। राजद नेताओं ने इसे गंभीर मसला बताते हुए कहा कि कमजोर, गरीब, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना की आवाज वे लोकसभा में उठाएंगे। मधेपुरा विधायकों ने कहा कि यदि पुलिस अपनी कार्रवाई बंद नहीं करती है तो बक्सर जिला तथा बिहार को बंद कर सरकार को कड़ी नसीहत दी जाएगी। वही राजद प्रतिनिधिमंडल ने भी गांव का दौरा कर महिलाओं नौजवानों को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ब्रम्हपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि यहा का माहौल अराजक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने तथा दलितों व यादवों की आवाज को दबाने के लिए बल का प्रयोग कर अत्याचार कर रही है। यादव ने कहा कि छोटी घटना को बड़ा बना दिया गया है। सरकार ने जो आश्वासन दिया था जनता उसी की मांग कर रही थी। लेकिन बदले में उन्हें लाठी व जेल मिला। उन्होंने ग्रामीणों पर से मुकदमा हटाने तथा पकड़े गए लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की। उन्होंने इस घटना के लिए सरकारी तंत्र के विफलता को जिम्मेवार ठहराया। पूर्व मंत्री शिवचरण राम ने कहा कि एक बार फिर प्रशासन द्वारा अत्याचार से साफ हो गया कि नतीश सरकार दलीत विरोधी काम कर रही है। पहले बालू बंदी कर गरीब दलितों के पेट पर लात मारी है और कानून का पर्दा लेकर दलितों व यादवों पर लाठी बरसा रही है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री शिवचरण राम, राजद विधायक शंभूनाथ यादव, विधायक राम विलास पासवान, रामचंन्द्र राम, रेखा पासवान,समता देवी, प्रकाश गिर, युवा प्रदेश प्रवक्ता काजी सोहैल, डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here