मतदाता सूची में नाम जोडऩे का अंतिम मौका

0
429

बक्सर खबर। मतदाता सूची में नाम जोडऩे का अंतिम मौका सिर्फ एक दिन शेष है। एक माह तक चले इस विशेष अभियान की अंतिम तिथि रविवार अर्थात 28 अक्टूबर को है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें इस माह के प्रत्येक रविवार को बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके लिए शुक्रवार को सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने सदर प्रखंड के बीएलओ के साथ विशेष बैठक की।

उन्हें बताया गया इस जिले का लिंगानुपात कम है। इस लिए छात्राओं और युवतियों का नाम जरुर जोड़ा जाए। हम यहां पाठकों को बता देना चाहते हैं। बूथ पर नाम जोडऩे के लिए बीएलओ के पास फार्म उपलब्ध रहेगा। आप अगर अपने बीएलओ को जानते हैं तो जरुर उनसे संपर्क करें। जो युवा 1 जनवरी 2019 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। वे जरुर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। यह अंतिम मौका है। अन्यथा सूची में नाम नहीं जुट पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here