बछेन्द्री पाल ने गंगा स्वच्छता के लिए बहाया पसीना, गंदगी देख हुई हैरान

0
302

बक्सर खबर। गंगा स्वच्छता अभियान के लिए यहां पहुंची पर्वतारोही बछेन्द्री पाल ने शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुबह किला मैदान से प्रभात फेरी में शामिल हुई। उनका साथ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने दिया। अन्य पदाधिकारी और सामाजिक लोग भी पदयात्रा में साथ चले। दोपहर में रामरेखा घाट पर स्वच्छता अभियान चला। जहां की गंदगी देख वह काफी नाराज हुई। पुराने घाट के पास गंदगी का अंबार था।

सफाई अभियान में जुटी बछेन्द्री पाल

उन्होंने दो घंटे तक वहां सफाई कार्य में हिस्सा लिया। उनका साथ अनेक लोगों ने दिया। सरकारी कार्यक्रम के अनुरुप अपने दल के कुछ सदस्यों के साथ स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल हुई। छात्रों को उन्होंने गंगा की स्वच्छता के लिए संकल्प दिलवाया। टीम के कुछ अन्य सदस्य दूसरे स्कूलों में टुकड़ी बनाकर पहुंचे। जिससे अधिक से अधिक छात्रों को प्रेरित किया जा सके। क्योंकि भविष्य के भारत के वे ही कर्णधार हैं।

-शपथ लेते स्कूली बच्चे

बातचीत के क्रम में बछेन्द्री पाल का दर्द छलका। उन्होंने कहा मैंने जितनी गंदगी यहां देखी कहीं और देखने को नहीं मिली। अकेले रामरेखा घाट पर इतनी गंदगी पसरी है कि उसे देखकर मन भर आया। अलबत्ता सरकारी निर्देश के अनुसार शाम में रामरेखा घाट पर आयोजित गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी वे शामिल हुई। सूचना के अनुसार यह दल 28 तारीख की सुबह छह बजे पटना के लिए जल मार्ग से रवाना हो जाएगा।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here