डुमरांव के महरौरा में युवक की हत्या

0
2003

– शरीर पर कई जगह गहरे जख्म की निशान, जांच में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। डुमरांव थाना के महरौरा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने सो रहे युवक की हत्या कर दी है। सुबह जैसे ही परिवार वालों को इसकी भनक लगी। वह हाय-हाय करने लगे। पूरे गांव में जैसे सनसनी मच गई। लोग वहां जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि युवक प्रतिदिन की तरह पोखरा पर सोने गया गया। आधी रात को कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह अधमरा हो गया। घटना की सूचना किसी ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बता रेफर कर दिया।

परिजन उसे कहीं और लेकर जाते। उससे पहले ही कृष्ण उर्फ ग्रहण राय (30) ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने डुमरांव थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मृतक के गांव पहुंची। पूछताछ शुरू हुई लेकिन, कुछ विशेष पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया मृतक की पत्नी का नाम रिशु देवी है और उसके तीन बच्चे है। जिसमें दो बेटा व एक बेटी है। थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम ने बताया कि युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ने फिलहाल कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। वे जो बताएंगे, उसके अनुसार प्राथमिकी दर्ज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here