पारिवारिक विवाद में दो बच्‍चों की मां ने कर ली आत्‍महत्‍या

0
955

-ससुराल पक्ष मान रहा दहेज के कारण हुआ ऐसा, फिलहाल प्राथमिकी नहीं
बक्‍सर खबर। पारिवारिक विवाद में शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना मुरार थाना के अमसारी गांव की है। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम पति की डांट से नाराज पूजा कुमारी (24) ने यह कदम उठाया। पूछताछ में उसके पति सरोज साह उर्फ संतोष साह ने यह बताया कि रविवार शाम वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सास के उसका विवाद हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। जब पति ने यह देखा तो पत्‍नी को डांट पिलाई और सख्‍ती से पेश आया।

इससे नाराज हो वह उपर अपने कमरे में चली गई। अपनी सात माह की बेटी को नीचे छोड़ गई। दो घंटे तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो पति देखने गया। लेकिन, वह फंदे से लटक चूकी थी। इसकी सूचना परिवार ने पुलिस और ससुराल पक्ष को दी। पति ने बताया कि उनका दो वर्ष का बेटा व सात माह की बेटी थी। थोड़ी से अनबन में ऐसी घटना हो गई। सूचना पाकर सोमवार की सुबह मायके से ससुर दिलीप साह आए। उन्‍होंने पुलिस के सामने कहा कि हमें शक है, इसकी हत्‍या दहेज के कारण हुई है। यह लोग दहेज में सोने की चेन आदि मांग रहे थे। पूजा कुमारी की शादी 6 फरवरी 2018 को हुई थी। हालांकि खबर भेजे जाने तक इसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here