गंगा में कूद गया किशोर, घंटो तलाश के बाद मिला शव

0
942

-दोस्‍तों संग गया था इंटरनेट इस्‍तेमाल करने यूपी
बक्‍सर खबर। शहर के कोईरपुरवा का रहने वाला किशोर सोमवार की सुबह अपने चार दोस्‍तों के साथ उत्‍तर प्रदेश की सीमा में गया था। उन लोगों ने सुबह नौ बजे के लगभग बोट से उजीयार घाट तक का सफर किया। लेकिन, वहां से लौटने के दौरान बोट से कुछ दोस्‍त गंगा में कूद पड़े। उनकी देखा-देखी प्रकाश कुमार (17) पुत्र सूर्यनाथ सिंह भी कूद गया। इस दौरान दो युवक डूबने लगे। लोगों ने यह नजारा देखा तो बोट वाले को सूचना दी।

पुन: बोट को वहां ले जाया गया। एक युवक बचा गया। लेकिन, तब प्रकाश के बारे में किसी ने सही जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला प्रकाश तो वहीं डूब गया। जब यह सूचना बक्‍सर के लोगों को मिली तो यहां से लोग नाव से उजियार घाट पहुंचे। यूपी पुलिस की सहायता ली गई। गोताखोरों ने घंटे मशक्‍कत के बाद शव को बाहर निकाला। दो बजे के लगभग शव बक्‍सर लाया गया। परिजन किशोर को देखकर दहाड़े मार रो रहे थे। लोगों ने बताया वह तैरना नहीं जानता था। क्‍यों गंगा में कूद गया। यह किसी को पता नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो घटना किन कारणों से और किस परिस्‍थिति में हुई। यह सबको पता नहीं है। क्‍योंकि जो दोस्‍त साथ में थे। वे अपनी गलती पर पछता रहे हैं और खुलकर पूरा सच नहीं बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here