बंदी को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट, खाली रही सड़के, कोई नहीं आया नजर

0
161

-शहर में दिखा लॉकडाउन सा नजारा, नजर नहीं आए उपद्रवी
बक्‍सर खबर। भारत बंद का असर जिले में सोमवार को पूरे जिले में देखने को मिला। सुबह से दुकानें बंद रहीं। लोग भी सड़क से गायब दिखे। सड़के सांय-सांय कर रहीं थी। पुलिस व प्रशासन की गाड़ियां दौड़ रहीं थी। स्‍टेशन पर सुनसान सा दिखा। कुल मिलकर कर्फ्यू नहीं होने के बाद भी जिला मुख्‍यालय समेत सभी बाजारों में सन्‍नाटा पसरा रहा। प्रशासन, पुलिस व मीडिया के अलावे दोपहर दो बजे तक कोई सड़क पर नजर नहीं आया। दोपहर बाद धीरे-धीरे बाजार में रौनक लौटनी शुरू हुई। आम लोगों की आवाजाही भी।

इस दौरान प्रशासन की सख्‍ती के कारण पांच से अधिक लोग कहीं जमा नहीं हुए। कुल मिलाकर जिले भर में कहीं से कोई अप्रिय समाचार सामने नहीं आया। बंद समर्थक हो अथवा राजनीतिक दल। सभी सड़क से लगभग लापता थे। क्‍योंकि पुलिस ने शांति में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया था।

डुमरांव में आंशिक रूप से खुला बाजार

सुबह पांच बजे से ही प्रशासन की टीमें शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात हो गई थी। डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह सुबह छह बजे ही शहर के मॉडल थाना के पास देखे गए। इसके बाद स्‍टेशन, चौसा, डुमरांव आदि जगहों पर इन लोगों ने भ्रमण किया। पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारत बंद के दौरान जिले में पूरी तरह शांति रही। लोगों का भरपुर सहयोग मिला। बैंक व सरकारी प्रतिष्‍ठान खुले रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here