‌‌‌ ट्यूशन जा रही किशोरी से छेड़खानी, आरोपी की तलाश जारी

0
1328

-नावानगर थाना के केसठ गांव का मामला
बक्सर खबर। नावानगर थाना के केसठ गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को थाने में दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार केसठ के रहने वाले हीरा लाल यादव के खिलाफ उसने आरोप लगाया है। वह घर से ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में उसके साथ छेड़खानी हुई।

जिसका उसने पूरजोर विरोध किया। इस पर नामजद उसके साथ मारपीट करने लगा। हालांकि विवाद बढ़ने के डर से वह भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। क्योंकि नाबालिग से छेड़खानी के कारण उसके विरूद्ध पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here