मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0
108
-भाजपा के बगेन मंडल ने आयोजित किया कार्यक्रम
बक्सर खबर। देश के महान विचारक व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा बगेन मंडल के अध्यक्ष उदय उज्जैन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कुरूथियां गांव में बने लालमुनी चौबे भवन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र सेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी के भी बहुत बड़े समर्थक थे। उनका कहना था कि भारत के लिए एक स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसमें व्यक्ति केंद्र में हो। उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए  ‘भारतीय अर्थनीति का अवमूल्यन’ और ‘भारतीय अर्थनीति विकास की एक दिशा’ नाम की पुस्तक भी लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने मासिक राष्ट्रीय धर्म, पांचजन्य और दैनिक स्वदेश भी शुरू किया था। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री धनजी पांडे, मंडल उपाध्यक्ष धीरज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मंजी पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बक्सर सुशील राय, अजीत राय, मनोहर, धरीक्षण सिंह, हरिहर यादव, संतु कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here