25 कारतूस व 40 हजार रुपये के साथ डुमरी का युवक गिरफ्तार

0
4144

-पुलिस कर रही है पूछताछ, एक आरोपी फरार 
बक्सर खबर। 25 जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध युवक को नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 40 हजार रुपये भी मिले। यह कारतूस कहां से आए। पूछने पर उसके पास उचित जवाब नहीं था। आरोपी को नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने उसका नाम नहीं बताया। इतना जरूर कहा, भोजपुर-डुमरी मार्ग पर काव नदी के समीप से गिरफ्तार किया गया। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। इसकी विस्तृत जानकारी आगे दी जाएगी।

यह युवक बाइक से जा रहा था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। लेकिन, जैसे ही उसकी बाइक को रोका गया। इसका दूसरा साथी खेतों के रास्ते फरार हो गया। पूछताछ में पता चला। वह सिमरी थाना के डुमरी गांव का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम उसके घर भी पहुंची। अगर यह हथियार तस्कर हुआ तो घर से कुछ बरामद हो सकता है। लेकिन, वहां पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। फिलहाल उस युवक का नाम भी पुलिस ने गुप्त रखा है। जो मौके से भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here