‌‌‌ससुराल से नीतु हुई लापता, परिवार वाले भी गायब

0
2828

बक्सर खबर। नीतु की उम्र लगभग बीस वर्ष है। वह ससुराल से गायब है। उसने 17 जुलाई जुलाई की रात अपने पिता को फोन किया था। मेरे साथ यहां अत्याचार हो रहा है। बहुत मारपीट हो रही है। इन सबकी नियत खराब लगती है। उसके पिता रामेश्वर गोस्वामी जो उड़िसा में रहते हैं। उन्होंने अपने बड़े को फोन किया। जरा पता लगाइए नीतु का क्या हाल है। उसका फोन आया था। लड़की के चाचा कृष्णाब्रह्म थाना के हरखाही मठिया गांव पहुंचे। तो देखा पूरा परिवार लापता है, घर खाली है। उन्होंने अपने भाई को तत्काल फोन किया। पूरा माजरा बताया।

रामेश्वर गोस्वामी आज उड़िसा से अपने गांव कृष्णाब्रह्म थाना के रामसगर मठिया पहुंचे। वहां परिवार वालों से मंत्रणा के बाद थाने गए। वहां उन्होंने बताया 2018 में ही बेटी की शादी अजय गोस्वामी के साथ की थी। दहेज में पांच लाख रुपये भी दिए थे। शादी के बाद बाइक की मांग थी। वह भी व्यवस्था कर दे दी थी। कुछ दिन पहले सोने की चेन मांग रहे थे। उसके लिए भी आश्वासन दिया था। लेकिन, इस बीच अचानक बेटी का लापता होना। संदेह पैदा कर रहा है। कहीं उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here