मंत्री बोले-मुख्यमंत्री जी नेता नहीं महापुरूष

0
368

बक्सर खबर : राजपुर प्रखंड परिसर के समीप मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ई किसान भवन में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने 16 नवम्बर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की चर्चा की। प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। परिवहन मंत्री संतोष निराला, जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह, जिला महासचिव गुरुदयाल सिंह आदि बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

इन सभी के सामने कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं भी रखी। इस दौरान मंत्री ने कहा राजपुर के विकास के लिए मैंने सबसे अधिक काम किया है। अपनी कुछ उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। साथ ही सरकार के कामकाज की प्रशंसा की। वे बोले हमारी सरकार ने वैसे कार्य किए हैं। जैसा कार्य कोई संत महात्मा करते हैं। राज्य को शराब मुक्त करने का प्रयास। दहेज मुक्त समाज की पहल। यह कार्य कभी देश के महान समाज सेवी व महापुरुष करते थे। मुख्यमंत्री की तुलना उन्होंने वैसे लोगों से की।  बैठक में श्रीभगवान, जय प्रकाश, अरविंद सिंह, हिरामन राम पूर्व मुखिया उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here