‌‌‌मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा नीतीश कुमार निकले व्यवधान यात्रा पर

0
379

-थाली पीट भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की यात्रा किया विरोध
बक्सर खबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की दोपहर दो बजे के लगभग समाहरणालय में बैठक कर रहे थे। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ किला मैदान में थाली बजा प्रदर्शन किया। मुख्मंत्री वापस जाओ, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा नीतीश व्यवधान यात्रा पर निकले हैं। अगर वे समाधान के लिए आए थे तो चौसा के किसानों से क्यूं नहीं मिले। यह नीतीश की साजिश है। 2023 में थर्मल पावर की एक यूनिट का उद्घाटन होने वाला था। लेकिन, उसको जानबुझकर बाधित किया जा रहा है।

नीतीश की मनसा इससे स्पष्ट हो गई है। पटना के बाद दूसरा एम्स भाजपा की सरकार में दरभंगा के लिए मंजूर किया गया है। जो भूमि चिहि्नत की गई थी। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिलान्यास करने के लिए आने वाले थे। लेकिन, नीतीश ने कह दिया कि यह भूमि एम्स को नहीं दी जाएगी, उसके लिए दूसरी भूमि चिहिृनत की जा रही है। अटल जी के बाद यह दूसरा मौका था जो बिहार को एम्स मिलने वाला था। वह भी लटक गया। नीतीश स्वयं समस्या कुमार हैं। वे बिहार का विकास नहीं होने देंगे। क्योंकि वे पिकनिक यात्रा का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर काला दिवस भी मनाया। अश्विनी चौबे ने कहा कि इसके खिलाफ हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। जेपी मुर्ति के पास 19 को पटना में मौन उपवास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here