डीएसपी कार्यालय के समीप बड़ी नहर में फेंकी  मिली युवक की लाश

0
2239

– नवीन कुमार, निवासी श्री कृष्ण नगर कॉलोनी के रूप में हुई पहचान
बक्सर खबर। डीएसपी आवास के समीप बड़ी नहर में गुरुवार की सुबह युवक की फेंकी गई लाश बरामद हुई है। लोगों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। क्योंकि यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है और थाने से कुछ ही दूरी पर शव पड़ा था। इसलिए मौके पर पुलिस भी समय रहते पहुंच गई। लेकिन शव देखकर यह अनुमान लगाया गया इसे कहीं छिपा कर रखा गया था। और अब नहर में लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गई। उसके कुछ घंटे बाद ही युवक की पहचान भी हो गई।

वह डीएसपी आवास के नजदीक स्थित श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी का रहने वाला था। जिसका नाम नवीन कुमार उर्फ सोनू, पिता मोहन यादव बताया जा रहा है।  30 वर्षीय युवक की मौत कैसे हुई यह भी रहस्य बना हुआ है। लेकिन प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है मौत के बाद शव को पिछले 24 घंटे तक कहीं छुपा कर रखा गया था। चेहरा भी काला पड़ा हुआ है और शरीर भी फुल गया है। पूछने पर नगर थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं सूत्रों ने बताया तीन दिन पहले ही यह युवक घर से निकला था और लापता था। यह किसके यहां गया था और किन परिस्थितियों में इसकी मौत हुई इससे पर्दा हटना अभी शेष है। सूत्रों की माने तो उसे नशे की लत थी और गाहे-बगाहे उल्टी-सीधी हरकतें भी करता था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। जानकारी के अनुसार यह परिवार मूल रूप से इटाढी थाना क्षेत्र के ग्राम वीसी बसाव का निवासी है। मृतक नवीन की शादी भी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here