ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, चालक की मौत

0
1502

– आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। डुमरांव से कोरानसराय की तरफ जा रहे हैं ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना गुरुवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग हुई। इसमें घायल ऑटो चालक भरत शर्मा (25) की मौत हो गई है। वह कोरानसराय गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां  मोड के समीप हुई। ऑटो में सवार अन्य लोग भी घायल है।

लेकिन शिक्षिका नीलू कुमारी को गंभीर चोटे आई हैं। वह नवानगर प्रखंड के डिहुपुर विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्हें  उपचार के लिए डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कोपवां मोड के समीप डुमरांव-बिक्रमगंज पथ को जाम कर दिया है। इस वजह से मुख्य पथ तथा बाईपास में आवागमन ठप हो गया है।

अस्पताल में घायल शिक्षिका का उपचार करते चिकित्सक

मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास कर रही है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो डुमरांव से कुरान सराय की तरफ जा रहा था। तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे चक्कर मार दी। छोटे व बड़े वाहन के बीच हुई इस टक्कर में ट्रक वालों को तो कुछ नहीं हुआ। लेकिन, ऑटो के सभी सवार घायल हो गए। फिलहाल ट्रक चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here