जागरूकता अभियान के साथ रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित बक्सर खबर। मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित गोयल धर्मशाला में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं समिति की अध्यक्ष लीना गोयल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शालिनी सर्राफ, सुविधा कटारिया और दीपा केजरीवाल सहित कुल 16 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। इस दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। समिति की अध्यक्ष लीना गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इससे जहां जरूरतमंदों की जान बचती है, वहीं रक्तदाता का स्वास्थ्य परीक्षण भी हो जाता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर एवं ब्लड बैंक की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, महिला समिति की सचिव सुनीता केजरीवाल, अंचल प्रमुख ज्योति अग्रवाल, रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ, निशि पोद्दार, उषा गोयल, रुना गोयल, दीपा केजरीवाल, शालिनी सर्राफ, ब्लड बक्सर के प्रियेश, रविशंकर शर्मा, भाजपा के सुमित मानसिंहका सहित राकेश गोयल, सनी गोयल, सुधीर सर्राफ, हर्षित सर्राफ, अभिषेक लोहिया, उज्ज्वल कुमार, अमजद अली, नीरज मानसिंहका, किशन जायसवाल, आदित्य केजरीवाल, अखिलेश राय, रिजवान अंसारी, लालबाबू पांडे, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, साहिना समसी, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।





























































































