‌‌‌घर में मृत मिली विवाहिता, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

0
2295

-पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, प्राथमिकी में कोई नामजद नहीं
बक्सर खबर। शहर के मल्लाह टोली में रहने वाली विवाहिता की लाश घर में पड़ी हुई है। यह सूचना मिली तो नगर थाने की टीम भागी-भागी वहां पहुंची। पता चला मृतक खुशबू देवी (30) कन्हैया वर्मा की पत्नी है। जो मूल रूप से मुफस्सिल थाना के महदह गांव के निवासी हैं। पिछले कुछ दिनों से वे मल्लाह टोली में किराए पर रह रहे थे।

रात के वक्त पति-पत्नी में संभवत: कुछ अनबन हुई थी। सुबह घर में खुशबू की लाश पड़ी हुई थी। उसके मायके वालों को इसकी सूचना दी गई। यहां पहुंचे उसके भाई ने जहर देकर मारे जाने की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल मुकेश कुमार ने कहा कि मामला थोड़ा उलझा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here