‌‌‌ महदह के युवक पर चली गोली, बुलेट पासवान घायल

0
984

– पूछताछ में बता रहा है तीन लोगों का नाम, जांच में जुटी पुलिस  
बक्सर खबर। महदह गांव के समीप शनिवार की शाम तीन लोगों ने गोली मार गोविंद पासवान उर्फ बुलेट पासवान को घायल कर दिया। फिलहाल उनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। गोली पीठ के पास लगी है। घायल के अनुसार वह शाम साढ़े सात बजे के लगभग ऑटो से अपने गांव महदह जा रहा था। तभी पुल के समीप उसे कुछ लोग दिखे।

जिनके साथ उसका एक दिन पहले उसका विवाद हुआ था। उन्हें देखते ही मैं ऑटो से उतरकर भागने लगा। दो लोगों ने मेरे उपर पीछे से गोली चला दी। जिससे मैं घायल हो गए। वे बाइक से फरार हो गए। घायल की उम्र लगभग 26 वर्ष के आस-पास है। उसकी हालत देख बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here