-पूजा समितियों ने आपसी विमर्श के उपरांत तैयारी को लेकर टाला समय
बक्सर खबर। होली के बाद पड़ने वाले मंगलवार को बक्सर में महावीरी पूजा मनाने का रिवाज है। पुरखों के जमाने से चली आ रही यह पूजा इस वर्ष 17 को मनाई जाएगी। यह निर्णय प्रधान अखाड़ा व अन्य पूजा समितियों के आपसी विमर्श के बाद लिया गया है। प्रधान अखाड़ा से जुड़े समिति के सदस्यों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा। इस वर्ष कुछ कारणों से महावीरी पूजा दूसरे मंगलवार को मनाने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि होली के ठीक बाद पहला मंगलवार 10 को ही पड़ रहा है। लेकिन, पूजा समिति के सदस्यों की बैठक में यह बात सामने आई कि तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। उसे मुकम्मल करने के लिए कुछ और समय चाहिए। इस वजह से इस का महावीरी पूजा जुलूस 17 को श्रीचन्द्र मंदिर से रवाना होगा। अपराह्न तीन बजे से पूजन प्रक्रिया संपन्न कर नगर भ्रमण का कार्य प्रारंभ होगा। यह जानकारी प्रधान अखाड़ा के वरीय सदस्य अशोक सर्राफ के हवाले से मिली।






























































































