महदह में चली गोली, तीन घायल, एक को लगी गोली

0
5871

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना के महदह गांव में दो पक्ष के बीच गोली चली। आपस में मारपीट करने वाले तीन घायल हुए। उनके द्वारा चलाई गई गोली से गांव का निर्दोष युवक बुरी तरह घायल हो गया। गोली चन्द्रकांत पाठक (18) पिता हरेराम पाठक को लगी है। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

हेरिटेज विज्ञापन

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मदन और अंगद यादव के गुट के बीच बुधवार को विवाद हो गया। पहले विवाद हुआ फिर मारपीट। जिसमें मदन, रामेश्वर व विरेन्द्र यादव घायल हुए हैं। इसके बाद अपना दबदबा दिखाने के लिए इन लोगों ने गोली चलाई। तभी वहां से गुजर रहे चन्द्रकांत के पैर में गोली जा लगी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया गोली उसके दोनों पैरों में जांघ के पास लगी है।

घायल लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here