‌‌‌‌ दबोचा गया शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचा आशिक

0
4165

-पुलिस पड़ी रही उलझन में, अंतत: भेजा गया जेल
बक्सर खबर। प्रेमिका से मिलने उसका आशिक ससुराल पहुंच गया। लेकिन, रात के वक्त जब उसका पति लौटा तो उसकी नजर उक्त युवक पर पड़ गई। जो उसके शयनकक्ष में ही छिपा हुआ था। हालांकि उसने इसकी भनक पत्नी को नहीं लगने दी और पहले अपने घर वालों को जगाया। फिर उन लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया। इसके बाद उसे कमरे से बाहर निकाला गया। कलई खुली तो युवक के होश उड़ गए। इतना सब कुछ होते आधी रात का समय गुजर गया। फिर इसकी सूचना नया भोजपुर ओपी पुलिस को दी गई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने सलाह दी। अब सुबह होने वाली है। वरीय अधिकारियों के आने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। शनिवार की सुबह इसकी सूचना एसडीपीओ और व अन्य अधिकारियों को दी गई। सबकी मौजूदगी में शनिवार की दोपहर पूछताछ शुरू हुई। पता चला अभी पिछले ही महीने ब्याह कर युवती ससुराल आई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पति कहीं शादी में गया था। आया तो कमरे में पत्नी ने उसे कमरे में ले गई। और लाइट बंद कर कहा जल्द सो जाइए बहुत रात हो गई है। लेकिन, उसे आचरण पर शक हुआ। देर रात में जब उसने कमरे की लाइट जलाई तो पलंग के पास छिपे युवक का पैर उसे दिख गया। वहीं से कलई खुल गई।

जब यह सूचना युवती के मायके वालों को दी गई तो उनके होश भी उड़ गए। घटना जानकर पुलिस भी हैरान थी। क्या, करे दो बालिग लोगों का मामला है। लेकिन, अंतत: यह निर्णय लिया गया। दूसरे के घर में चोरी-छुपे दाखिल होना। किसी शादी-शुदा महिला से संबंध बनाना आदि गैर कानूनी अपराध है। उक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रविवार को दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। पूछने पर इसकी पुष्टि डुमरांव के एसडीपीओ आफा अंसारी ने की। (ऐसी खबरों में आम तौर पर महिलाओं का नाम प्रकाशित नहीं किया जाता। क्योंकि यह कानूनी रुप से सही नहीं है। इसी वजह आरोपी व पीड़ित पक्ष दोनों की पहचान प्रकाशित नहीं की जा रही है। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here