प्रेम प्रसंग में लड़के के मामा की हुई निर्मम हत्या

0
2517

बक्सर खबर । प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में लड़के का मामा गुरुवार को विवाद सुलझाने पहुंचा था। लेकिन लड़की वालों ने मिलकर उसे इतना मारा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना धनसोई थाना के चकियां गांव की हैं। पूछने पर थानाध्यक्ष ने का मृतक का नाम जागरोपन चौधरी है। वे रोहतास जिला के नोखा थाना अंतर्गत कदवां गांव के निवासी थे। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया इसी वर्ष फरवरी माह में चकियां निवासी गणेश चौधरी के बेटे के साथ रामाश्रय यादव की बेटी भाग गई थी। लड़की के पिता ने थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा है।

रामाश्रय का पुलिसवालों के साथ उठना-बैठना है। वह लगातार लड़के वालों पर दबाव बनवा रहे थे। पुलिस की दबिश से परेशान परिजनों की मदद के लिए लड़के के मामा आज गुरुवार को चकियां आए थे। वे लड़की वालों के घर विवाद को सुलझाने की नियत से गए थे। वहां बातचीत का दौर भी चल रहा था। उन्होंने कहा हम अपने लड़के को हटा दे रहे हैं। आप अपनी बेटी को घर ला सकते हैं। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरु हो गई। घर वालों ने मिलकर जागरोपन को लाठी-डंडे से इतना मारा की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

add

पुलिस पर लग रहे हत्या आरोप
बक्सर : गांव वालों ने बताया जागरोपन की हत्या पुलिस की मिली भगत से हुई है। मारपीट दोपहर तीन के लगभग शुरु हुई। लड़के की मां बिंदा को जब यह पता चला कि उसके भाई को यादव मार रहे हैं। तो वह भागी-भागी थाना पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार चकियां धनसोई थाना से महज 15 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके पुलिस वहां दो घंटे बाद अपराह्न पांच बजे पहुंची। तब तक जागरोपन दुनिया छोड़ चुके थे। इस मामले में पूरा गांव आक्रोशित है। ऐसी आशंका है विवाद और भी बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here