प्यार में धोखा : प्रेमिका से पत्नी बनी युवती ने मुकदमा ठोका

0
1425

बक्सर खबर। कच्ची उम्र का प्यार अक्सर आगे चलकर समस्या बन जाता है। ऐसा ही मामला महिला थाना के समक्ष आया है। डुमरांव की रहने वाली युवती ने अपने ही पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थानाध्यक्ष के अनुसार उन लोगों ने आरोप तो यौवन शोषण और महिला उत्पीडऩ के लिए लगा हैं। लेकिन फिलहाल महिला अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि इसमें दोषी कौन है। मुकदमा गुरुवार को ही दर्ज हुआ है। इस लिए अभी बहुत कुछ सामने नहीं आया है।

लेकिन यह पता चला है आरोपित युवक कुंदन कुमार प्रसाद और शिकायत कर्ता युवती एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। इनके बीच वर्षो पुराना प्यार था। लड़का विदेश में रहकर इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। लड़की ने उसे फोन कर वापस बुलाया। यह जिद की अगर तुम नहीं आओ गे तो मैं अनहोनी कर बैठुंगी। युवक वापस देश आया और मंदिर में जाकर दोनों ने शादी की। उसे लेकर वह पटना चला गया। वहां अशोक नगर कंकड़ बाग में दोनों साथ रहने लगे। इस बीच कोर्ट से रजिस्टर्ड शादी भी हो गई। शादी को तीन माह गुजर गए हैं। युवक ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और घर वाले राजी हो गए। इधर युवती के घर वालों को शायद यह बात पता नहीं थी। अब उन सभी ने मिलकर कुंदन के खिलाफ शिकायत की है। जबकि दोनों एक ही मुहल्ले और जाति के हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here