स्वर्ण व्यवसायियों का शहर में प्रदर्शन, लुटेरों को गिरफ्तार करे पुलिस

0
908

बक्सर खबर। ठठेरी बाजार मोड पर स्थित स्वर्ण आभूषण की दुकान को तीन अपराधियों ने शुक्रवार को निशाना बनाया। योजना बनाकर पहुंचे मनीष वर्मा और उसके दो साथियों ने दुकानदार पंकज को बंधक बना लगभग 30 लाख के आभूषण लूट लिए। इस घटना के विरोध में आज शनिवार को जमुना चौक के पास दुकानदार जमा हुए। फिर एक तय रणनीति के तहत इसका विरोध शुरू हुआ। फिलहाल शहर में पीड़ित व्यवसायी और युवा नेता रामजी सिंह के नेतृत्व में प्रशासन के विरोध में नारे लगाए जा रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग अन्य दुकानदारों से बंदी की अपील कर रहे हैं। हालांकि इसका प्रभाव शहर में नहीं है। लेकिन, ठठेरी बाजार मोड़ के पास स्थित स्वर्ण आभूषण के विक्रेताओं ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखी है। वहीं दूसरी तरफ जिस मनीष को लूट का आरोपी बनाया गया है। पुलिस उसे तलाश रही है। सूत्रों का कहना है पीड़ित पंकज और मनीष वर्मा एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। इस वजह से यह लूट की घटना लोगों को हैरान कर रही है। लेकिन जब तक पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, पूरा सच सामने नहीं आने वाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here