-फोन पर भी दे सकते हैं खराबी की सूचना, डीएम ने किया रवाना
बक्सर खबर। गर्मी आने से पहले सभी सरकारी चापाकल चालू हों। इसको लेकर प्रशासन सजग है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इसके लिए मरम्मत दलों को रवाना किया। यह टोली अलग-अलग प्रखंडों में जाएगी। और गांव-गांव घुम कर सरकारी चापाकालों को दुरूस्त करेगी। अगर किसी गांव में कोई सार्वजनिक उपयोग का चापाकल खराब है। तो उसकी सूचना फोन से दी जा सकती है।
यह दल लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की देखरेख में काम करेगा। जिले के 11 प्रखंड के लिए 11 दल का गठन किया गया है। फोन नंबर है 06183-295053, इस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। समाहरणालय से इन सभी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ महेन्द्र पाल व लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।































































































