‌‌‌छोड़ दी बंदूक, ले भागे संदूक, फौजी के घर में पांच लाख की चोरी

0
1510

बक्सर खबर। घर में कोई नहीं था। गेट पर ताला लटक रहा था। वजह परिवार के लोग शादी में शामिल होने गैर प्रदेश गए थे। इस बीच चोरों को मौका मिला। उन्होंने घर के कीमती सामान, गहने, नकदी और बंदूक की गोलियां चुरा ली। घटना धुमराय के पूरा, थाना औद्योगिक की है। आज 24 तारीख को परिवार के सदस्य लौटे तो देखा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो पता चला कमरों का भी यही हाल है। इतना देख परिवार के लोगों को समझते देर नहीं लगी। यहां चोरी हुई है।

बक्से और अलमारी की तलाशी ली तो लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 56 हजार नकद व बारह बोर की बंदूक के 70 कारतूस गायब मिले। चोरो ने घर में बंदूक छोड दी थी। गृह स्वामी श्याम बिहारी राय अपनी शिकायत लेकर औद्योगिक थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत रखी। बताया हम लोग 20 नवम्बर को नाती की शादी में शामिल होने गोरखपुर चले गए थे। घर में ताला लगा था। हमारे पीछे घर में कोई नहीं था। एक बेटा है जो फौज में जेसीओ के पद पर तैनात है। यहां घर में हम वृद्ध दंपति रहते हैं। आभूषण मेरी पत्नी और बेटी की शादी के लिए हमने रखे थे। जिसे चोरी कर लिया गया है। हम गांव में रहते हैं। इस लिए ऐसी उम्मीद नहीं थी। शहर की तरह यहां भी चोरी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here