बक्सर खबर। एक सगे और दो चचेरे ससुर ने मिलकर चंपा देवी के साथ दुष्कर्म किया है। क्योंकि यह बात उसने स्वयं फोन पर अपने पिता से कहीं थी। घटना के दो दिन बाद जब उसका पिता तलाश करते हुए चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा पहुंचा तो घर में कोई नहीं था। सभी घर वाले गायब थे। बलियां जिला के बासडिह थाना के निवासी सीताराम बिंद ने इसकी प्राथमिकी सोमवार को भरियार ओपी में दर्ज कराई। उसने बताया कि 20 तारीख को बेटी ने फोन पर बताया। पति उसे ससुर सुरेश बिंद, चचेरे ससुर रमेश बिंद व उमेंश बिंद उसके साथ गलत करना चाहते हैं। कुछ अन्य लोगों की आवाज भी उस समय आ रही थी। इतने में उसका फोन बंद हो गया। अगले दिन फिर मैंने उससे बात करने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं हुई।
पूरे परिवार को चंपा की चिंता सताने लगी। वे 23 को उसकी तलाश में यहां आए तो यहां कोई नहीं मिला। शिकायत कर्ता के अनुसार उसका दामाद मोतिचंद बिंद कहीं बाहर रहकर नौकरी करता है। उसका इस घटना में कोई हाथ नहीं। इन्हीं तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ गलत किया है। इतना ही नहीं उसे मारकर लाश को गायब भी कर सकते हैं। अर्थात सीताराम ने हत्या की संभावना भी प्रकट की है। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने इस संबंध में पूछने पर बताया दाल में कुछ काला है। चंपा का चरित्र भी अच्छा नहीं था। पति के यहां नहीं होने के कारण वह किसी का कहा नहीं मानती थी। घर वाले उसके चाल चलन से परेशान थे। वह कहां और किस हाल में है। यह तो पुलिस की जांच से ही पता चलेगा।





























































































