सरकारें लूट रहीं हैं और गरीब भूखे सो रहे हैं : आंदोलन

0
276

बक्सर खबर। गरीब भूखे पेट सो रहे हैं। आज भी अपने जिले में अनेक लोग ऐसे हैं। यह दावा किया है आंदोलन संगठन के लोगों ने। इस संगठन ने तो 2.3 प्रतिशत लोगों के भूखे होने का दावा भी किया है। जबकि सरकारें लोगों को लूट रहीं हैं। रविवार को अंत्योदय अभियान के दलित बस्ती में भोजन का वितरण करने गए आंदोलन के नेताओं ने यह बयान जारी किया है।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गिट्टू तिवारी, रंजन सिंह और संयोजक संदीप ठाकुर ने किया। इस दौरान धर्मपाल पासवान, चंदन ठाकुर, यस पांडेय, उत्तम पांडेय, अनीष राय, विवेक कुमार, कार्तिक चौबे उपस्थित रहे। जबकि यह राजनीतिक बयान अजय मिश्रा के नाम से जारी किया गया है। उनका आरोप है आजादी के 70 वर्ष बाद भी लोग भूखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here