जमीन कब्जा करने गए चार गिरफ्तार, पांच राइफल-पिस्टल बरामद

0
6881
बक्सर खबर । शहर के सिंडिकेट के सटे बुधनपुरवा इलाके में आज शनिवार की सुबह की कोहराम मच गया। जमीन कब्जा करने तीस-चालीस लोग पहुंचे। एक साथ तोड़-फोड़ और मारपीट का सिलसिला शुरू हुआ। इसकी सूचना किसी ने फोन पर नगर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से तीन राइफल, एक-एक पिस्तौल व रिवाल्वर के अलावा 78 कारतूस, चार मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने अपने को जमीन मालिक बताने वाले नथुनी यादव पुत्र शिवनाथ यादव की शिकायत पर कुल पन्द्रह लोगों को नामजद किया है।
 यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में पुलिस कप्तान मोहम्मद अब्दुल्ला ने दी। एसपी के अनुसार जिन लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उनमें बृजकिशोर चौबे उर्फ बंटू चौबे छोटकी सारिमपुर, रविकांत उपाध्याय उर्फ मुन्ना उपाध्याय ग्राम मझरियां, प्रियव्रत दुबे बुधनपुरवा व सरोज कुमार   (जेसीबी चालक) ग्राम गरहथा थाना ब्रह्मपुर का नाम शामिल है। यह सभी लोग जमीन कब्जा करने पहुंचे थे। जेसीबी मशीन से उसका घर गिराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से जेसीबी व ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।
add
कौन हैं अन्य 11 नामजद 
बक्सर : पुलिस ने जिन पन्द्रह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है। अन्य ग्यारह लोगों में बबली दुबे, सुनील राय, हरेन्द्र कुमार, विवेकानंद दुबे, मनोज दुबे, टिंकू मिश्रा, संजय मिश्रा मिश्रवलिया, विक्कू मिश्रा शिवपुरी, पिंटू कुमार पडऱी, विक्की तिवारी दलसागर एवं मास्टर बुधनपुरवा का नाम शामिल है। पुलिस का कहना है इन लोगों के नाम पहले से भी कई मामलों में दर्ज है।
add
विवादित है जमीन 
बक्सर : बुधनपुरवा इलाके में जिस जमीन के लिए विवाद हुआ है। बारह कट्ठे का वह प्लाट वर्ष 2003 से ही विवादों में है। कुछ लोगों ने अपने हक-हिस्से और कब्जे को लेकर कोर्ट में भी वाद दायर किया है। उससे जुड़े मामले अभी तक निष्पादित नहीं हुए हैं। इसी बीच यह मामला खुलकर सामने आ गया।
किसके हैं हथियार 
बक्सर : पुलिस ने मौके से पांच हथियार बरामद किए हैं। जिसके साथ 78 गोलियां भी हैं। यह हथियार किसके हैं, लाइसेंसी हैं या अवैध? पूछने पर एसपी ने कहा अभी पता नहीं चला है। जो लोग पकड़े गए हैं उनमें से किसी के नहीं हैं। न ही इन लोगों ने इस बारे में कोई जानकारी दी है। पुलिस उसका पता लगा रही है।
आप भी देखें एसपी ने क्या कहा
https://youtu.be/PhxJ0x1cXnk

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here